IMG 20250915 WA0039

राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं रेलवे माल गोदाम श्रमिक

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर के गोल बाजार स्थित रविंद्र इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नेता संदीप कुमार, वरिष्ठ नेता राजा सरकार, अभिषेक सिंह, सुशील राव, प्रणव जुआरदार, संजय जाना तथा राजीव हालदार सहित खड़गपुर व आसपास से आए बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे के माल गोदामों में अनाज की बोरियां व अन्य वस्तुएं चढ़ाने-उतारने वाले श्रमिक राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

भारत सरकार के श्रम विभाग ने रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य इन श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों में बीमा कवर, सरकारी योजनाओं का लाभ, रोजगार और कौशल विकास शामिल है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

पंजीकरण के बाद श्रमिकों को एक यूनिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 15 =