बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 11 जुलाई 2026: एक्शन और गंभीर किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद राघव जुयाल अब हंसी का डोज लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है।
फिल्म में राघव ‘अजय सिंह’ के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी बेबाक हरकतों, ओवर-द-टॉप अंदाज़ और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर सीन में हंसी का धमाका करते दिखाई देते हैं।
ट्रेलर की खासियत
ट्रेलर की शुरुआत ही एक मज़ेदार संवाद से होती है — “एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।”
इसके बाद शुरू होता है हंगामे, गलतफहमियों और मनोरंजन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला। संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल जैसे कलाकार फिल्म को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
फिल्म की खासियत
निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म खुद को गंभीरता से नहीं लेती, बल्कि दर्शकों को हल्का-फुल्का, पारिवारिक और भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है।
‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

