IMG 20250615 WA0067

रगड़ा : युवा उत्सव और मेला समिति के शिविर में 60 यूनिट रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत रगड़ा युवा उत्सव और मेला समिति की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन झाड़ग्राम जिले के साँकराइल ब्लॉक के रगड़ा हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया, जहां 5 जून से रगड़ा युवा उत्सव और मेला चल रहा है। इस सातवें वर्ष के रक्तदान शिविर में कई महिलाओं सहित कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया।

स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान और समाज सेवक पंचानन दास, मेला अध्यक्ष हरिपद बेरा, सचिव रजत दे, कोषाध्यक्ष सुदीप्त शीत, सह-अध्यक्ष द्वैपायन दास, सह-सचिव प्रदीप दास, सह-कोषाध्यक्ष पंकज गिरी और अन्य लोग रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिविर में उपस्थित थे।

वहीं रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता सुदीप कुमार खाड़ा, विश्वजीत पाल, अभिनेश नायक, कस्तूरी नायक और अन्य भी उपस्थित रह कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रक्त संग्रहण का काम नयाग्राम अस्पताल ब्लड सेंटर के अधिकारियों द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है। जबकि मांग बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 11 =