तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच की पश्चिम मेदिनीपुर जिला जन स्वास्थ्य उप-समिति के तत्वावधान में और राधा मोहनपुर विज्ञान चक्र के सहयोग से डेबरा विज्ञान केंद्र की देखरेख में राधा मोहनपुर दक्षिण सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रूप में डॉ. डी. पी. दोलाई, डॉ. मिताली बेरा और डॉ. एस. एस. मुर्मू उपस्थित थे। विज्ञान मंच के जिला उपाध्यक्ष नंददुलाल भट्टाचार्य, जिला उप सचिव डॉ. बाबूलाल शस्मल, चक्र सचिव अभिजीत वर्धन आदि भी उपस्थित थे।
आज इस शिविर में सौ से अधिक नागरिकों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। निःशुल्क दवाइयों की भी व्यवस्था की गई थी। इस शिविर में क्षेत्र के पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान भी शामिल हुए, जिन्हें रक्त परीक्षण के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।
दो घंटे से अधिक समय तक चले इस शिविर में सभी का उत्साह देखते ही बना। दुर्गोत्सव समिति की ओर से इस शिविर में सहयोग के लिए पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच का आभार व्यक्त किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

