कोलकाता। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित बंगाल के बहुचर्चित गीतों को अपनी आवाज देने वाले मशहूर गायक गोरा सर्वाधिकारी का निधन हो गया है। बुधवार देर शाम उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र 80 साल थी। 29 जुलाई 1941 को जन्मे गोरा बीरभूम जिले के बोलपुर में ही रहते थे। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के संगीत भवन में पहले संगीत के छात्र थे और बाद में वहां शिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे थे।

लंबे समय से वह उम्र जनित कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने अपने घर पर ही आखरी सांस ली है। वह आकाशवाणी कोलकाता से भी जुड़े हुए थे। विश्व भारती विश्वविद्यालय से जुड़े संगीत के एक और शिक्षक दुर्गाचरण मजूमदार ने गुरुवार को कहा कि गोरा सर्वाधिकारी पूरी तरह से संगीत को समर्पित थे और संगीत ही उनके लिए सब कुछ था। उनका जाना रवींद्र संगीत की जगत में एक बड़ी क्षति है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here