Images 2022 07 09T095225.080

क्वाड ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया

वाशिंगटन। क्वाड समूह देश के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के हवाले से एक बयान में कहा , “ हम ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। श्री आबे जापान के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे। उनके प्रत्येक देश के साथ अच्छे संबंध रहे।” बयान में कहा गया कि आबे ने क्वाड साझेदारी की स्थापना में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई तथा एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।

दुख की इस घड़ी में हम जापान के लोगों और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हैं। हम एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में अपने काम को दोगुना करके आबे की स्मृति का सम्मान करेंगे।” आबे की शुक्रवार को जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

यह भी पढ़ें:  8 Sept 2021 : इन राशि वालों को होगा विशेष लाभ, धन प्राप्ति के भी संयोग, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

इधर, शिंजाे आबे की मृत्यु से भारत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी और भारत में दिवंगत नेता के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने  शिंजों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है और भारत एवं जापान के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =