IMG 20220831 WA0006

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति ने शहीदों को किया याद

खड़गपुर । एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति की ओर से बुधवार को जनपद के मेचेदा, पांशकुडा, भोगपुर, तमलुक, कांथी, नोनाकुरी, महिशादल व रामतारक आदि स्थानों में शहीद स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1959 में खाद्य आंदोलन के शहीद और 1990 में बस भाड़े की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शहीद मधाई हलधर को श्रद्धांजलि दी गई। आज पूर्वी मेदिनीपुर जिले के शहीद वेदियों पर माल्यार्पण व चर्चा सभाओं आदि के माध्यम से इस दिन को उचित सम्मान के साथ मनाया जाता है।

पार्टी की राज्य समिति के सदस्य दिलीप माईती ने पार्टी के जिला कार्यालय मेचदा में शहीद की वेदी पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि खुशहाल समाज की स्थापना में शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 15 =