IMG 20220414 WA0006

पूर्णोदय परिवार ने कविताओं से मनाई बाबा साहब की जयंती

मध्य प्रदेश। पूर्णोदय परिवार के डिजिटल मंच पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान द्वारा डॉ. पुष्पा जैन (अध्यक्ष मध्यप्रदेश इकाई) के आयोजन एवं नीलू सक्सेना कस्तूरी के सफल संचालन में आनलाइन कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमारी मेरठ, उपाध्यक्षता प्रो. एल.एस. तोमर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री डॉ. रश्मि ने सरस्वती वंदना से की तथा स्वागत गीत से सभी कविगणों का स्वागत किया पूनम राज ने। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मि शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि सुदेश दीक्षित रहे।

कार्यक्रम में लक्ष्मी वर्मा, सरोज गर्ग, डॉ. पुष्पा जैन, मीना बंधन, केवरा यदु मीरा, रमा बहेड, संतोष तोषनीवाल, प्रिदर्शनी पुष्पा, जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. उमेश नाग, सन्तोष मिश्रा दामिनी, रामकुमारी, सुमन वर्मा, प्रो. दिवाकर दिनेश गौड़, राजेश पाण्डेय वत्स, पुष्पलता शर्मा, मीना अग्रवाल, पीयूष राजा, सोनू सैनी, उदय भान मिश्र ‘किसान’ देवरिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी को ई सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  नहीं रहें दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, शोक में डूबा बॉलीवुड, पीएम मोदी ने भी जताया दुःख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *