Crime scene news

पूर्व बर्धमान में बड़ा हादसा: कपड़े सुखाने वाले तार में आया करंट, दो की मौत, एक गंभीर

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 18 अगस्त 2026: छत पर गीले कपड़े सुखाने के लिए गई थीं गृहवधू। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कपड़े सुखाने के तार में ही करंट दौड़ रहा है। कपड़े फैलाने के दौरान करंट लगने से एक गृहवधू गंभीर रूप से झुलस गईं।

उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं उनकी देवरानी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इसके बाद दोनों को बचाने पहुंचे महिला के पति भी विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पूर्व बर्धमान जिले के रायना की है।

मृतकों की पहचान मनोज मित्र और आदरी मित्र के रूप में हुई है। हादसे में मनोज की पत्नी साथी मित्र गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कपड़े सुखाने के तार में कैसे दौड़ा करंट?

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवार एक ही मकान में रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके साथ ही बिजली की लाइन से जुड़ा काम भी चल रहा था।

पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। इसी बीच किसी तरह बिजली की एक खुली तार में करंट आ गया और वह कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार के संपर्क में आ गई। परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें:  लोकतांत्रिक साहित्यकार शिल्पी संघ के दो दिवसीय सम्मेलन में जुटे कलमकार

मंगलवार सुबह साथी मित्र छत पर गई थीं। इसी दौरान उन्होंने कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार को जैसे ही छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं।

भाभी को बचाने पहुंची देवरानी भी करंट की चपेट में

साथी को छत पर करंट से झुलसते देख उनकी देवरानी आदरी मित्र, उम्र करीब 34 वर्ष, उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि कपड़े सुखाने वाले तार में भी बिजली का प्रवाह हो रहा है।

साथी को छूते ही आदरी भी विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ गईं और दोनों छत पर गिर पड़ीं।

दोनों महिलाओं को इस हालत में देखकर साथी के पति मनोज मित्र उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए।

बिजली का कनेक्शन काटकर किया रेस्क्यू

घटना के बाद आसपास के लोगों को जब हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल बिजली के तार को हटाया और तीनों को वहां से निकाला। इसके बाद तीनों को गंभीर हालत में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज मित्र और आदरी मित्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी मित्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में कोरोना से तीन और की मौत, मरने वालों की संख्या 10 हुई

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लगातार बारिश के बीच हादसे ने खड़े किए कई सवाल

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार में बिजली कैसे पहुंची?

क्या निर्माण कार्य के दौरान बिजली की खुली तार कपड़े सुखाने वाले तार के संपर्क में आ गई थी? या लगातार बारिश के कारण किसी विद्युत तार में करंट फैल गया था? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की इस घटना से रायना इलाके में शोक का माहौल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर रेल मंडल का विशेष अभियान, “जीवन अनमोल है” संदेश के साथ जागरूकता का आह्वान
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − four =