317e6789 81a2 4fce 8f88 5d5c854999fa

Pukhraj Stone: जानें पुखराज रत्न किसे और कब पहनना चाहिए, क्‍या होते हैं इसके फायदे नुकसान

वाराणसी। पुखराज एक बहुमूल्य रत्न होता है। बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न, पुखराज को संस्कृत में पुष्पराग, हिन्दी में पुखराज कहा जाता है। चौबीस घंटे तक दूध में रखने पर यदि क्षीणता एवं फीकापन न आए तो असली होता है। पुखराज चिकना, चमकदार, शुद्ध पानीदार, पारदर्शी एवं व्यवस्थित किनारे वाला होता है। यह एल्युमिनियम और फ्लोरीन सहित सिलिकेट खनिज होता है जिसका रासायनिक सूत्र है। Al2SiO4(F,OH)2। स्पष्ट पारदर्शी (पानीदार शुद्ध), नीला, भूरा, नारंगी, स्लेटी, पीला, हरा, गुलाबी और लालिमा गुलाबी nα = 1.606–1.629
nβ = 1.609–1.631
nγ = 1.616–1.638

हर रत्‍न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्‍व करता है, इसलिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर रत्‍न पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ रत्‍न ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग ज्‍यादा जाने बिना धारण कर लेते हैं और फिर नुकसान उठाते हैं।

पुखराज पहनने के फायदे : पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है इसलिए यह रत्न धारण करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण जिनके विवाह में रुकावटे आ रही हैंं, उनके लिए पुखराज धारण करना फायदेमंद रहता है। इस रत्न को धारण करने से कमजोर पाचन में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा आध्यात्मिक व धार्मिक विषयों में रुचि रखने वालों के लिए भी पुखराज फायदेमंद रहता है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में साधुओं पर हमला मामले में 12 गिरफ्तार, एसपी ने बताया क्या हुआ था

रत्‍न शास्‍त्र में मोटे तौर पर कुछ राशियों के लिए पुखराज को शुभ और कुछ के लिए अशुभ बताया गया है। फिर भी पुखराज या कोई भी रत्‍न पहनने से पहले अपनी कुंडली किसी विशेषज्ञ को दिखाकर सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। रत्‍न शास्‍त्र के मुताबिक मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को पुखराज पहनने से कई लाभ हो सकते हैं।
वहीं मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लोग कुछ खास परिस्थितियों में पुखराज पहन सकते हैं। लेकिन कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को गलती से भी पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। इन लोगों के लिए पुखराज पहनना खुद मुसीबत को बुलावा देने जैसा है।

विशेष सूचना : आप बिना कुंडली समाधान के रत्न धारण न करे नुकसान हो सकता है सावधान। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवग्य
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल : डेंगू से पिछले 24 घंटे में 4 की मौत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  गुरु चांडाल योग के प्रभाव को समाप्त करने के सरल उपाय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =