IMG 20250803 WA0065

रश्मि कंपनी के खिलाफ खड़गपुर जनजागरण समिति की प्रतिवाद सभा

सुभाष लाल, खड़गपुर। आज दोपहर 3 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रश्मि कंपनी के पास खड़गपुर जनजागरण समिति की ओर से एक प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। रश्मि कंपनी द्वारा समिति के खिलाफ हाईकोर्ट में दर्ज की गई रिट पिटिशन और आपराधिक मामला चलाने की मांग को हाईकोर्ट ने झूठा सिद्ध कर खारिज कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद आज की सभा उनकी पहली सभा थी। समिति ने इस फैसले को रश्मि कंपनी के खिलाफ अपनी एक बड़ी जीत बताया।

उल्लेखनीय है कि खड़गपुर ग्रामीण के वालिपुर मौजा में रश्मि कंपनी एक ‘रेड कैटेगरी’ (अत्यधिक प्रदूषणकारी) की फैक्ट्री शुरू करने की कोशिश कर रही थी, जो खड़गपुर शहर के विद्यासागर पल्ली, पांचबेड़िया और भवानीपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से मात्र कुछ फुट की दूरी पर स्थित है। इस रेड कैटेगरी फैक्ट्री से फैलने वाले प्रदूषण के डर से ही स्थानीय लोगों ने खड़गपुर जनजागरण समिति का गठन किया।

आंदोलन के कारण लंबे समय से यह फैक्ट्री बंद पड़ी है। आज समिति की ओर से स्पष्ट कहा गया कि जिस तरह हाईकोर्ट ने रश्मि कंपनी के झूठे आरोपों को खारिज किया है, उसी तरह आने वाले दिनों में इलाके के लोग इस रेड कैटेगरी फैक्ट्री को यहाँ से हटाकर ही मानेंगे।

वर्तमान में रश्मि कंपनी का स्पंज आयरन कारखाना चालू है जो कानून को ताक पर रख कर पूरे खड़गपुर में भारी प्रदूषण फैला रहा है और अब कंपनी इसी तरह यह नई फैक्ट्री भी चालू करना चाहती है। यदि शहर से लगे इस घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास फिर से एक रेड कैटेगरी फैक्ट्री शुरू होती है तो वायु एवं जल प्रदूषण के माध्यम से आँख, त्वचा, फेफड़े, हृदय रोगों के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियाँ व्यापक रूप से फैलेंगी।

फैक्ट्री बाउंड्री के कारण शहर का गंदा पानी यहीं रुक जाएगा, जिससे जलजमाव बनेगा और अनेक जलजनित रोग फैलेंगे। लोग बीमारियों का कारण समझ नहीं पाएँगे, लेकिन वायुजनित व जलजनित अनेक बीमारियाँ फैलेंगी, महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। अतः यह फैक्ट्री प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोगों के जीवन में एक बड़ी आपदा लाएगी।

वक्ताओं की मुख्य माँगें –
1) ग्राम बड़कोला पंचायत द्वारा रश्मि को इस “मौत की फैक्ट्री” चलाने के लिए दिया गया ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाए, इसके खिलाफ आंदोलन होगा।

2) राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शहर से लगे रेड कैटेगरी कारखाने को दी गई अनुमति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

3) खड़गपुर म्युनिसिपैलिटी लोगों पर पड़ने वाले भारी प्रदूषण के बावजूद चुप है, उसे जगाने के लिए अलग-अलग आन्दोलनों के माध्यम से दबाव बनाया जाएगा।

4) जनप्रतिनिधियों से अपील की जाएगी कि वे सरकार द्वारा फैक्ट्री को दी गई अनुमति रद्द कराने हेतु कदम उठाएँ।

5) सबसे बढ़कर राज्य सरकार से माँग रखी जाएगी कि वह इस “मौत की फैक्ट्री” की मंजूरी वापस ले।

आज की सभा में समिति अध्यक्ष महेबूब अली और सचिव असलम अहमद के साथ पार्षद मधु कामी, राधापद दास, सोहेल रजा, बिलकिस खानम, सौपर्ण चक्रवर्ती, शेख इमरान, मुधेश्वर आरिफ, देबाशीष दे, अनिल दास आदि नेताओं ने संबोधन दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =