खड़गपुर : रसोई गैस की  कीमतों में  वृद्धि के  खिलाफ प्रदर्शन 

खड़गपुर, संवाददाता : खड़गपुर नगरपालिका वार्ड – 5 के  रफीकचक में  तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस समेत पेट्रो पदार्थों की  कीमतों में  वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में  आलू व्यवसायी समिति जावेद अहमद खान, छात्र नेता  सुबीर, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद मुर्तजा , फिदा  हुसैन, तवरेज  आलम, संजय अली खान, शमीम और मोहम्मद मुश्ताक आदि शामिल रहे।

अपने वक्तव्य में  नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि रोकने में  पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। इसका खामियाजा  जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो विभिन्न कारणों से पहले से परेशान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *