4d1f36a6 f9d9 475a 9271 05c2f210dc48 bulldozer

योगी की जीत पर पटना में ‘बुलडोजर’ पर निकला जुलूस

पटना । उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के जीत को तय देख बिहार भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मना रहे हैं। मतगणना के शुरू होने के साथ जैसे जैसे रुझान सामने आते गए वैसे वैसे कार्यकर्ता उत्साहित होते चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता खासकर महिला मोर्चा की सदस्यों ने बुलडोजर पर सवार होकर जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश में जीत तय होने के बाद पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गई। कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके।

प्रदेश कार्यालय में बुलडोजर मंगवाया गया और इस पर महिला-पुरुष कार्यकर्ता चढ़कर खूब झूमे। इसके बाद बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने जुलूस निकाला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यूपी में पार्टी की जीत में बिहार भाजपा के नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के जिन 115 विधानसभा की जिम्मेदारी बिहार के नेताओं को दी गई थी, उनमें से 80 पर पार्टी जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =