कोलकाता। हर काम को पूरी जिम्मेदारी, सजगता और सार्थकता से निभाने वाली डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय (Diamond Harbour Women’s University) की कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) प्रो. सोमा बंद्योपाध्याय को ‘रचनाकार’ के द्वारा “रचनाकार साहित्य गन्धा प्रज्ञा सम्मान- 2022” प्रदान किया गया। साहित्य सृजन को केंद्र में रखकर ही उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इससे पहले उन्हें शिक्षण, साहित्य, अनुवाद और प्रशासनिक कार्यों के लिए साहित्य अकादमी सहित कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं।

उनकी सफलताएं स्वप्निल जरूर हैं लेकिन उन्होंने इसे अर्जित करने के लिए कठोर परिश्रम किया है। प्रो. सोमा बंद्योपाध्याय शिक्षण, साहित्य-सृजन और प्रशासनिक कार्यों में समान दक्षता रखती हैं तथा तीनों का निर्वहन निर्बाध रूप से किए जा रही हैं। सोमा बंद्योपाध्याय मैम बहुभाषी हैं; उन्होंने हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, उर्दू , नेपाली, पंजाबी आदि भाषाओं में साहित्य-सृजन एवं लेखन-कार्य किया है।

पुरस्कार मिलने के बाद प्रो सोमा बंद्योपाध्याय ने कहा कि मैं रचनाकार के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने इसके लिए मुझे चुना। बता दें कि वर्ष 2021 में ही उन्हें शिक्षण के लिए “गुरु द्रोण सम्मान” एवं वर्षांत में अर्थात 26 दिसंबर 2021 को उन्हें साहित्य एवं शिक्षण के लिए प्रथम कल्याणमल लोढ़ा पुरस्कार–2021 से सम्मानित किया गया था।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + thirteen =