Bollywood actress priyanka chopra golden globes

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई/लॉस एंजिल्स, 9 जनवरी 2026: भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहचान बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराने जा रही हैं। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए घोषित प्रेजेंटर्स की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल किया गया है।

वह इस प्रतिष्ठित समारोह में हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आएंगी।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस जैसे विश्वविख्यात कलाकारों के साथ स्टेज साझा करेंगी। लंबे समय बाद प्रियंका की इस ग्लोबल अवॉर्ड मंच पर वापसी को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

स्टार-स्टडेड प्रेजेंटर्स लिस्ट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के प्रेजेंटर्स की सूची इस बार बेहद दमदार और ग्लैमरस है। इसमें आयो एडेबिरी, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड,

मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, क्वीन लतीफा, जॉन बेटमैन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

इसके अलावा मैकॉले कल्किन, पामेला एंडरसन, ललिसा, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी अवॉर्ड्स पेश करेंगे।

निक्की ग्लेजर फिर होंगी होस्ट

इस भव्य समारोह की मेजबानी एक बार फिर मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी। पिछले साल उनकी होस्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का प्रोडक्शन इस बार भी डिक क्लार्क प्रोडक्शंस के जिम्मे रहेगा।

कब और कहां देखें गोल्डन ग्लोब 2026

यह अवॉर्ड शो रविवार शाम 5 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा, जो भारत में सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। अमेरिका में इसका लाइव टेलीकास्ट CBS चैनल पर होगा, जबकि Paramount Plus पर इसकी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

प्रियंका का अवॉर्ड शो से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी बड़े अवॉर्ड शो का हिस्सा बन रही हैं। साल 2013 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट किया था। इसके अलावा प्रियंका ऑस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में प्रेजेंटर और होस्ट की भूमिका निभा चुकी हैं।

गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रियंका की मौजूदगी एक बार फिर साबित करती है कि वह सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि एक सच्ची ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + one =