IMG 20260207 WA0012

शब्दों का महाकुंभ बना प्रेस कॉर्नर : 49वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला में ‘विप्लवी संवाद दर्पण’ का साहित्य सम्मेलन, विचार – संवेदना के संगम से आलोकित हुआ सभागार

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। 49वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के प्रेस कॉर्नर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विप्लवी संवाद दर्पण’ का औपचारिक साहित्य सम्मेलन शब्द, विचार और संवेदना के सजीव संगम के रूप में उभरकर सामने आया। साहित्यिक विमर्श, रचनात्मक संवाद और सांस्कृतिक गरिमा से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे सभागार को एक जीवंत साहित्यिक उत्सव में बदल दिया।

समारोह की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व पत्रकार मंगला प्रसाद राय तथा गांधी मिशन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नारायण भट्टाचार्य (नारायण भाई) के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से हिडको के पूर्व एमडी एवं न्यू बंगाल कंसल्टिंग के संस्थापक निदेशक व सीईओ देवाशीष सेन, प्रसिद्ध साहित्यकार तपन बंद्योपाध्याय, बुक सेलर्स एंड गिल्ड के संपादक सुदांशु शेखर दे, अभिनेता-निर्देशक तपन गांगुली, कवि-साहित्यकार रतनतनु घांटी,

आईआरसीटीसी के पूर्व निदेशक देवाशीष चंद्र, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं नेशनल रिकॉर्ड अंकन कलाकार सोमनाथ विश्वास, ऐतिहासिक शोधकर्ता संतु जाना, डिप्टी मजिस्ट्रेट मृदुल माणि, विशिष्ट व्यक्तित्व सुभाष भट्टाचार्य, साउथ ईस्टर्न रेलवे के पूर्व पीआरओ एवं साहित्यकार पल्लव मुखोपाध्याय, तारापीठ के प्रधान पुरोहित एवं कवि-साहित्यकार प्रबोध कुमार बंद्योपाध्याय, कवि-साहित्यकार व शोधकर्ता डॉ. समुद्र बसु,

यह भी पढ़ें:  गोपाल नेवार की कविता : “नारी”

कवि-साहित्यकार शुभेंदु विकास चक्रवर्ती, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं चंद्रकोना नगरपालिका की चेयरमैन प्रतिभा माईती, लेखक एवं पूर्व पुलिस सुपर सव्यसाची सेनगुप्त, अवकाश प्राप्त वन अधिकारी समीर मजुमदार तथा अपोलो अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मयांक साहू शामिल रहे।

कुछ विशिष्ट अतिथि समय पर उपस्थित न हो पाने के कारण बाद में अपनी सुविधा अनुसार ‘विप्लवी संवाद दर्पण’ के विशेष पुस्तक मेला अंक का विमोचन कर समारोह से जुड़े। इनमें प्रमुख लेखक एवं उपन्यासकार श्रीजात बंद्योपाध्याय, बुक गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदिब कुमार चट्टोपाध्याय, लोकप्रिय साहित्यकार नंदिता लेखक,

विश्वभर में लाखों पाठकों वाली टीईडी स्पीकर देवराती मुखोपाध्याय, कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त मिराज खालिद, अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ जनरल फिजिशियन एवं चलचित्र निर्देशक डॉ. शुद्धसत्त्व चट्टोपाध्याय तथा प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार दासगुप्त शामिल रहे।

समारोह का सुचारु एवं प्रभावशाली संचालन दीपान्विता जाना ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पत्रिका के मैनेजर सुनील चाबड़ी (पिंटू), नेशनल ज्योग्राफिक के कैमरा पर्सन देव कुमार दत्ता, निमाई सिंह, देवाशीष खटुआ, शिवाशीष खटुआ, छवि प्रमाणिक, सुस्मिता मुखोपाध्याय, पुष्पिता वर्मन, सुप्रिय दंडपाट तथा कौस्तुभ मजुमदार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की कुंडलियां

इस अवसर पर कविताओं एवं कहानियों की एक गुच्छ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इनमें अविभक्त मेदिनीपुर जिले एवं भारत के गौरव रत्न तथा वेलफेयर बहु-चैंपियन रमा प्रसाद मुखर्जी, ‘विप्लवी संवाद दर्पण’ का विशेष पुस्तक मेला अंक, समीर मजुमदार, छवि प्रमाणिक, डॉ. मयांक साहू, प्रबोध कुमार बंद्योपाध्याय, दीपान्विता जाना तथा डॉ. समुद्र बसु की कृतियाँ प्रमुख रहीं।

अंततः पुस्तक प्रकाशन, साहित्य सम्मेलन एवं विशिष्ट साहित्यकारों के सम्मान के साथ यह भव्य साहित्यिक आयोजन संपन्न हुआ, जो कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के स्मरणीय अध्यायों में एक सशक्त और अर्थपूर्ण जोड़ बन गया।IMG 20260207 WA0011

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =