IMG 20260724 WA0028

प्रेस क्लब कोलकाता ने ‘संवाद प्रभाकर सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार 2026’ का किया आयोजन- उत्कृष्ट पत्रकारों को मिला सम्मान

कोलकाता। प्रेस क्लब कोलकाता की ओर से ‘संवाद प्रभाकर सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार 2026’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह के माध्यम से प्रिंट मीडिया और फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को ‘प्रथम पुरस्कार’ और ‘जूरी पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया।

बांग्ला प्रिंट मीडिया से प्रथम पुरस्कार विश्वजीत दास (वर्तमान), जूरी पुरस्कार शुभाशिष घटक (आनंदबाजार पत्रिका), अंग्रेजी प्रिंट मीडिया में प्रथम पुरस्कार पिनाक प्रिय भट्टाचार्य (टाइम्स ऑफ इंडिया), जूरी पुरस्कार मोहम्मद आसिफ (टाइम्स ऑफ इंडिया)

हिंदी प्रिंट मीडिया में प्रथम पुरस्कार संदीप त्रिपाठी (वर्तमान पत्रिका), जूरी पुरस्कार कृष्ण दास पार्थ (सन्मार्ग) को मिला। फोटो जर्नलिज्म में प्रथम पुरस्कार सुदीप्त देव (प्रभात खबर) व जूरी पुरस्कार बापन साव (एई समय) को मिला।

इस कार्यक्रम के आयोजन में केयरिंग माइंड्स तथा टेक्नो इंडिया ग्रुप, एसएनसीयू ने सह-सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि संदीप त्रिपाठी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) के एक्जीक्यूटिव कमेटी (ईसी) में भी हैं। साथ ही वह कलकत्ता जर्नलिस्ट एसोसिएश के सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें:  राज्यभर में आशाकर्मियों का आक्रोश, खड़गपुर-घाटाल में आंदोलन तेज

प्रेस क्लब, कोलकाता की ओर से संवाद प्रभाकर बेस्ट जर्नलिज्म अवार्ड 2026 के सम्मान समारोह के मौके पर प्रेस क्लब कोलकाता के अध्यक्ष स्नेहाशिष सूर , सेक्रेटरी किंगसुक प्रमाणिक, उपाध्यक्ष शुभद्योति दत्त, निताई मालाकार उपस्थित थे।

मानवाधिकार आयोय के चेयरमैन व मेघालय हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे इंद्र प्रसन्न मुखर्जी, रामकृष्ण मिशन के स्वामी ज्ञान लोकानंद जी, केयरिंग माइंड की प्रमुख व समाजसेवी मीनू बुधिया, वरिष्ठ पत्रकार पार्थ चट्टोपाध्याय ने सभी को पुरस्कृत किया।

मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राज मीठौलिया, विश्वम्भर नेवर, शैबाल विश्वास, लोकनाथ तिवारी, विश्वजीत मतीलाल मौजूद थे। प्रेस क्लब कोलकाता का यह प्रयास राज्य में पत्रकारिता के उच्च मानकों को प्रोत्साहित करने और निष्पक्ष व निष्ठावान मीडियाकर्मियों के योगदान को सराहने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रेस क्लब कोलकाता के स्थापना दिवस के मौके पर यह अवार्ड दिया गया।IMG 20260724 WA0027

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar
यह भी पढ़ें:  अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना संक्रमित

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  संसदीय समिति ने नौसेना में तीसरे विमानवाहक पोत की जरूरत पर जोर दिया
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − seven =