
कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में भीषण आग से 14 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया। ममता ने आग का कारण ज्वलनशील सामग्री को बताया और जांच के आदेश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
संवाद सूत्र, कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग के कारण हुई 14 लोगों की मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही झुलसे या घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की।
The sad news of loss of lives in the fire accident in a building in Kolkata is very disturbing and painful. My deep condolences to members of the bereaved family. I pray for speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 30, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “कोलकाता की एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की दुखद खबर बहुत ही परेशान करने वाली और दर्दनाक है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “बड़ा बाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई आग की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने पूरी रात बचाव और अग्निशमन कार्यों की निगरानी की और इलाके में अधिकतम अग्निशमन सेवाओं को पहुंचने का निर्देश दिया।
My heart goes out to the victims of the fire incident that took place at a private hotel (Rituraj) in Burra Bazar area.
I monitored the rescue and fire fight operations throughout the night and mobilised maximal fire brigade services in the area. 14 died eventually in total…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 30, 2025
होटल में ज्वलनशील सामग्री रखे होने के कारण कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हूं।”
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया।
কলকাতায় অগ্নিকান্ডে প্রাণহানির ঘটনায় আমি মর্মাহত। যারা প্রিয়জনদের হারিয়েছেন, তাঁদের সমবেদনা জানাচ্ছি এবং আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করছি।
প্রধানমন্ত্রী জাতীয় ত্রাণ তহবিল থেকে মৃতদের প্রত্যেকের নিকটাত্মীয়কে ২ লক্ষ টাকা করে এবং আহতদের ৫০,০০০ টাকা করে আর্থিক সহায়তা দেওয়া…
— PMO India (@PMOIndia) April 30, 2025
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”
यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।