Images 2022 02 23T140441.065

प्रेरणा भांबरी करेंगी ‘फैन लाउंज’ की मेजबानी, डेविस कप में पहली बार हुआ आयोजन

नयी दिल्ली। अगले महीने होने वाले डेविस कप ग्रुप-1 के प्ले ऑफ मुकाबला भारत और डेनमार्क के बीच होने वाला है। डेविस कप के प्ले ऑफ मुकाबलों के लिए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार किया है। इस फैन लाउंज की मेजबानी पांच बार की राष्ट्रीय चैंपियन, पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रेरणा भांबरी करेंगी। प्रेरणा लगातार 4 बार राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह विश्व स्तर पर टेनिस प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए अपने शो में विभिन्न प्रकार के मेहमानों और हितधारकों का स्वागत करेगी।

यह फैन लाउंज, भारत में टेनिस के खेल के लिए अपनी तरह की पहली पहल है। इस लाउंज की शुरुआत मैच में ज्यादा से ज्यादा इंडियन स्पोर्ट्स फैन्स को जोड़ने के लिए की गई है। फैन लाउंज के मेजबान के रूप में 29 वर्षीय प्रेरणा अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा देगी। इस लाउंज में भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, रमेश कृष्णन और आनंद अमृतराज शामिल होंगे। शो के दौरान वह देश के खेल प्रशंसकों से भी सवाल करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =