Bengal: Yoga Day celebrated in Raj Bhavan and educational institutions

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को ऐतिहासिक बनाने तैयारियां जोरों पर

विशाखापट्टनम में 5 लाख प्रतिभागियों के साथ पीएम कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग सर्वे संतु निरामया अर्थात सभी रोग मुक्त हों 
पूरे भारत में 1 लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम सत्र आयोजन की तैयारियां, जो इसे इतिहास में सबसे बड़े समन्वित योग प्रदर्शनों में से एक बना सकता है

अधिवक्ता किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र। भारत की अत्यंत प्राचीन विरासत में से एक योग भी है। आदि अनादि काल से ही योग एक जीवन जीने की कला और आज के आधुनिक डिजिटल युग में एक विज्ञान और औषधी रहित चिकित्सा पद्धति के रूप में वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो चुका है। जिससे भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लग गए हैं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। योग दिवस पर भारत का रिकाॅर्ड संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 21 जून को 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 जून 2025 को राष्ट्रीय कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जहां पीएम 5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्र का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही, देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर ‘योग संगम’ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो इसे इतिहास में सबसे बड़े समन्वित योग प्रदर्शनों में से एक बनाएगा।

उन्होंने “योगआंध्र” अभियान – जो राज्य भर में 10 लाख नियमित योग अभ्यासियों का समुदाय तैयार करने की एक महत्वाकांक्षी पहल है। चूँकि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग सर्वे संतु निरामया अर्थात सभी रोग मुक्त हों तथा 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। विशाखापट्टनम में 5 लाख प्रतिभागियों के साथ पीएम बड़ा कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से आलेख के माध्यम से चर्चा करेंगे, पूरे भारत में एक लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम सत्र आयोजन की तैयारीयाँ, जो इसे इतिहास में सबसे बड़े समन्वित योग प्रदर्शनों में से एक बना सकता है।

साथियों बात अगर हम 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की ऐतिहासिक तैयारियों की करें तो, वैश्विक भागीदारी पर अद्यतन जानकारी साझा करते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए 60 से अधिक देशों ने पहले ही संबंधित कार्यकलाप आरंभ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व भर में योग के प्रति उत्साही लोग सक्रिय रूप से ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम और दस प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, जो इस आंदोलन के वास्तविक अंतर्राष्ट्रीय चरित्र को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ : टाइगर इन मेट्रो - जंगल है तो जीवन है

आयुष मंत्रालय के अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में आईडीवाई 2025 के परिमाण, विजन और कार्यनीति का विवरण देते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने आईडीवाई आंदोलन की एक दशक की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया,10 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी और व्यापक तथा समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों, नागरिक समाज और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ सहयोगात्मक साझेदारी पर प्रकाश डाला।

साथियों बात अगर हम 100 दिनों से चल रही योग श्रृंखला की करें तो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में 100 दिनों तक चलने वाले दस सिग्नेचर इवेंट यानी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ तालमेल बिठाने और योग को जीवन के समग्र तरीके के रूप में बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। समावेशिता के लिए योग समावेश से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के लिए योग बंधन तक – ये कार्यक्रम योग को मैट (चटाई) से लेकर आम जनता तक ले जाने के सरकार के रणनीतिक विजन को दर्शाते हैं।

दिल्ली, भुवनेश्वर, नासिक और पुडुचेरी में क्रमशः 100 दिवसीय, 75 दिवसीय, 50 दिवसीय और 25 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला के प्रति जनता की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया ने मुख्य कार्यक्रम की ओर अग्रसर होने में अहम योगदान दिया है। योग केवल आसन करने और सांस लेने का अभ्यास भर नहीं है – यह जीवन जीने का एक तरीका है, मीडिया के सहयोग से लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को एक ऐसा ऐतिहासिक आयोजन बनाना है, जो लाखों लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करे और एक स्वस्थ, खुशहाल और अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में सहायता करे।

साथियों बात अगर हम योग दिवस 2025 को एतिहासिक बनाने की करें तो, अधिकारी ने कहा वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्वभर में असाधारण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, नई दिल्ली में पहले रिकॉर्ड आयोजन से लेकर मैसूर, श्रीनगर और न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक समारोहों तक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रत्येक आयोजन ने स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में विविध संस्कृतियों के लोगों को एकजुट किया है। उन्होंने इस वर्ष की उपलब्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, जब हम 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 केवल एक स्मरणोत्सव भर नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रयासों को बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों तक योग की पहुंच को बढ़ाने का एक सामूहिक आह्वान है।

यह भी पढ़ें:  संयुक्त राष्ट्र महासभा का 79वां सत्र 24-30 सितंबर 2024- वैश्विक मुद्दों का समाधान ढूंढने 194 से अधिक देशों की बैठक

उन्होंने कहा कि ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान प्रस्तुत वैश्विक स्वास्थ्य विजन के अनुरूप है और ‘सर्वे सन्तु निरामया’ के भारतीय सभ्यतागत लोकाचार को दर्शाता है, जिसका अर्थ है – सभी रोग मुक्त हों। आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम आईडीवाई 2025 के भव्य समारोह की औपचारिक शुरुआत है और 21 जून को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पीएम की अगुवाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम से संबंधित है।

उन्होंने पिछले एक दशक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की उल्लेखनीय यात्रा की चर्चा की। जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हमारे पीएम के दूरदर्शी आह्वान के बाद वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाया था, तो इसने भारत के पारंपरिक ज्ञान में निहित वैश्विक कल्याण आंदोलन की शुरुआत की। वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्वभर में असाधारण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रत्येक आयोजन ने स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में विविध संस्कृतियों के लोगों को एकजुट किया है।

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी : संकलनकर्ता, लेखक, कवि, स्तंभकार, चिंतक, कानून लेखक, कर विशेषज्ञ

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को ऐतिहासिक बनाने तैयारियां जोरों पर- विशाखापट्टनम में 5 लाख प्रतिभागियों के साथ पीएम कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग सर्वे संतु निरामया अर्थात सभी रोग मुक्त हों। पूरे भारत में 1 लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम सत्र आयोजन की तैयारियां, जो इसे इतिहास में सबसे बड़े समन्वित योग प्रदर्शनों में से एक बना सकता है।

यह भी पढ़ें:  कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

(स्पष्टीकरण : इस आलेख में दिए गए विचार लेखक के हैं और इसे ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया गया है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *