भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम में रामनवमी व वासंती पूजा की तैयारी

मालदा। रामनवमी के मौके पर ओल्ड मालदा ब्लॉक के साहापुर क्षेत्र स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम में जोरदार तैयारी चल रही है। इस साल इस आश्रम का 56वां रामनवमी पर्व होने जा रहा है। 30 मार्च गुरुवार को भारत सेवाश्रम संघ के मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि आश्रम में 28 मार्च से बसंती पूजा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य पूजा 30 मार्च को रामनवमी के दिन है। उस दिन एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया जायेगा साथ ही भक्तों में खिचड़ी का प्रसाद बांटने की व्यवस्था की गई है। इस पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भारत सेवाश्रम संघ के मंदिर में पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

रामनवमी पर्व को लेकर आश्रम परिसर में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही मां दुर्गा के रूप में पूजी जाने वाली मां बसंती की मूर्ति बनाने का काम भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *