IMG 20250711 WA0032

केवल महिलाओं के लिए रक्तदान की तैयारी

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आगामी रविवार को मातंगिनी सेवा संस्थान के तत्वावधान में केवल महिला रक्तदाताओं के लिए एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर को सफल बनाने के लिए सेवा समिति प्रांगण में एक तैयारी बैठक और रक्तदान पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा सत्र आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व मेदिनीपुर जिला ब्लड सेंटर के अधिकारी तरुण सिन्हा, शिक्षक सुजन बेरा, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता प्रशांत सामंत और कोलाघाट मातंगिनी सेवा संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से कोलाघाट ब्लॉक कार्यालय के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। यह एक प्रकार का अनूठा शिविर होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + four =