IMG 20250921 WA0147

प्रेमचंद जयंती समारोह 2025 पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रभात तारा और सर्वाधिक प्रतिभागिता के लिए नॉर्थ प्वाईंट चिल्ड्रेंस स्कूल को पुरस्कार

मुजफ्फरपुर। प्रेमचंद जयंती समारोह समिति की ओर से रविवार को स्थानीय जिला स्कूल के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री ब्रह्मानंद ठाकुर ने कथाकार प्रेमचंद को याद करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के बच्चों को प्रेमचंद साहित्य से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उनमें सामाजिक समझ विकसित करना है।

जिससे उनमें संबंधों, रिश्तों, सामाजिक – सांस्कृतिक जिम्मेवारियों एवं उनकी जरुरतों की समझ विकसित हो सके। जो समझ ‘ईदगाह’ के हामिद को थी, उसने मेले में ललचाई नजरों से सबकुछ देखा जरूर लेकिन खरीदा क्या तो अपने दादी के लिए चूल्हे पर रोटी सेंकने वाला चिमटा। जिससे उसकी दादी का हाथ न झुलसे।

यह घटना आज के पीढ़ी के बच्चों के बीच कई संदेश छोड़ता है। अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने समिति के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुप्रसिद्ध चित्रकार प्रो. विमल विश्वास ने कार्यक्रम को बच्चों के लिए रचनात्मक एवं सार्थक प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें:  18 Aug 2021 : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, देखें यहां

बच्चों की संस्था किलकारी की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। काव्य पाठ एवं गीत एकल के सभी ग्रुपों के प्रथम आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार प्रभात तारा स्कूल एवं सर्वाधिक प्रतिभागिता का पुरस्कार नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेंस स्कूल को मिला।

इस इस प्रतियोगिता में 1200 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें से 230 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शशि भूषण चौधरी ने किया। सफल प्रतिभागियों को डॉ. कुमार विरल, जानकी नंदन शर्मा, महफूज अहमद आरिफ, नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आरती कुमारी, उदय नारायण सिंह,

डॉ. सुमित्रा कुमारी, अली अहमद मंजर, रामप्रीत राय, उदय नारायण सिंह, सविता राज, डॉ. मीरा कुमारी, श्रवण कुमार, कुंदन कुमार, रॉबिन रंगकर्मी, अनिल कुमार अनल, सुमन कुमार मिश्रा, चांदनी समर, दीपमाला, निर्मल कुमार, डॉ. शेफाली, डॉ. रचना मिश्रा, आलम सिद्दीकी, डॉ. पंकज कर्ण, डॉ. उमूल फातिमा, डॉ. रचना मिश्रा, डॉ. ज्योति कुमारी, शिवानी ब्रजनेश आदि ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष कुमार, अरविंद कुमार, शिव कुमार, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, श्वेता कुमारी, कुमोद राम, शिव बालक कुमार एवं राजेश कुमार आदि ने महती भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:  राम मध्याह्न मुहूर्त और पूजा विधि?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटरपर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बरगद के नीचे का पादप
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =