IMG 20220919 WA0006

प्रीति-पिंकी की गरबा परफॉर्मेंस इस बार सबके लिए होगी फ्री

अनिल बेदाग़, मुंबई । नवरात्रि के अवसर पर कई जगह गरबा देखने को मिलता रहा है, परन्तु कोरोना के कारण पिछले कुछ साल यह उत्सव नहीं मनाया जा सका मगर इस बार मुम्बई में धूमधाम से गरबा मनाया जाने वाला है। बोरीवली में इस बार सिंगर प्रीति और पिंकी गरबा के गाने गाकर सभी का मन बहलाएंगी। रायगढ़ प्रतिष्ठान प्रस्तुत “रंग रास” का आयोजन प्रवीण दरेकर और प्रकाश दरेकर द्वारा किया जा रहा है। जहां गरबा क्वीन का खिताब पाने वाली प्रीति और पिंकी इस अवसर पर कई गाने गाती हुई नजर आएंगीl

मुम्बई के कोर्टयार्ड मैरिएट होटल में इस सिलसिले में एक प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन किया गया जहां प्रीति पिंकी, अभिनेता मनोज जोशी, प्रवीण दरेकर और प्रकाश दरेकर सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस गरबा की खास बात यह होगी कि यह सब के लिए मुफ्त होगा। नवरात्रि के अवसर पर गायिका प्रीति और पिंकी यहां सभी का जमकर मनोरंजन करने वाली हैं। प्रीति पिंकी के गीत पर नवरात्रि के अवसर पर लोगों को गरबा डांस करते हुए देखा जा सकता हैl

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रीति-पिंकी ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से यहां उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। प्रवीण दरेकर ने भी ढोल बजाया और इस उत्सव को भव्य रूप से करने का ऐलान किया। प्रवीण दरेकर ने यहां बताया कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल कोई त्योहार नहीं मनाया गया मगर अब महाराष्ट्र में नई सरकार बनने से सभी पर्व को धूमधाम से मनाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे के मौसम में "ब्रेकअप के बाद" पुस्तक का हुआ विमोचन

गणपति का पर्व भी हम सब ने धूमधाम से मनाया और अब नवरात्रि भी खूब जबरदस्त ढंग से मनाएंगे। आम तौर पर गरबा प्रोग्राम का टिकट लोग 2 हजार 3 हजार रखते हैं, अगर एक घर से 2 या 3 लोग भी गए तो दस 12 हजार का बिल बन जाता है। कोरोना से निकलने के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं है ऐसे में हमने प्रीति पिंकी का यह गरबा कार्यक्रम सबके लिए फ्री में रखा है। पहले से लोगों को पास दे दिए जाएंगे और सिक्युरिटी का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

प्रीति और पिंकी भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह प्रवीण दरेकर और प्रकाश दरेकर की एक बेहतरीन और नेक पहल है। रंग रास कार्यक्रम की एंट्री सबके लिए फ्री है। बहुत ही अच्छा प्रबंध रहेगा। सिक्युरिटी से लेकर कोविड के नियमों का पालन करने तक सभी चीजों का ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : योग के साथ बाल सुरक्षा का संदेश, भेटिया ग्राम पंचायत में 1098 हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों के लिए अलग बैठने का इंतजाम भी होगा। कई साल के अंतराल के बाद इतने भव्य रूप से गरबा डांस का ऐसा आयोजन होने जा रहा है। पूरी टीम काफी एक्साइटेड है। इसके ऑर्गनाइजर्स प्रवीण दरेकर और प्रकाश दरेकर के अलावा शिवानन्द शेट्टी, आदित्य दरेकर, विपुल शाह, केयूर शेठ, राजेश पटेल, जतिन भूटा, दीपेन मलडे, नीलेश सबले, भवन पारेख हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अगले साल रिलीज होगी तृणमूल के मदन मित्रा की बायोपिक
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *