1001222475

रैम्प से बड़े पर्दे तक: मॉडलिंग के शिखर से अभिनय की राह पर प्रीत दत्ता

मुंबई (अनिल बेदाग) : रैम्प पर आत्मविश्वास से चलती, कैमरे के सामने बेझिझक पोज़ देती और फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रीत दत्ता अब अपने करियर के एक नए और चुनौतीपूर्ण अध्याय की ओर बढ़ चुकी हैं।

दो सौ से अधिक फैशन शो, रैम्प शो, फैशन वीक और मॉडलिंग इवेंट्स में हिस्सा ले चुकीं प्रीत अब अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। मॉडलिंग की दुनिया में प्रीत दत्ता ने सिर्फ़ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और निरंतरता के दम पर अपनी पहचान बनाई।

प्रिंट, कैलेंडर और मैगज़ीन शूट्स के ज़रिए उन्होंने यह साबित किया कि वह केवल एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर एक परफॉर्मर हैं। राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकीं प्रीत अब बड़े पर्दे के ज़रिए अपने हुनर को नए आयाम देना चाहती हैं।

1001222477

जल्द रिलीज़ होगी पहली बांग्ला फ़िल्म

प्रीत दत्ता की पहली बांग्ला फ़िल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की तैयारी कर रही हैं।

प्रीत शॉर्ट फ़िल्मों और वेब सीरीज़ के ज़रिए भी अभिनय के इस नए सफर को आगे बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

बचपन से फिल्मों से रहा गहरा रिश्ता

कोलकाता की पृष्ठभूमि से आने वाली प्रीत दत्ता का फिल्मों से जुड़ाव बचपन से ही रहा है। उनके दादा महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फ़िल्मों में एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं। फिल्म सेट्स, एडिटिंग रूम और तकनीकी पहलुओं को बेहद करीब से देखने का अनुभव उन्हें धीरे-धीरे अभिनय की ओर ले गया।

1001222476

हालांकि शुरुआत में परिवार इस करियर चॉइस को लेकर आशंकित था, लेकिन मॉडलिंग में टॉप फाइव में जगह बनाने और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित अख़बारों में नाम प्रकाशित होने के बाद परिवार का भरोसा भी मजबूत हुआ।

सशक्त और ग्रे शेड्स वाले किरदारों की चाह

अभिनय के क्षेत्र में प्रीत दत्ता अभिनेत्री सुष्मिता सेन से प्रेरणा लेती हैं। वह संजय लीला भंसाली, अनुराग बसु, इम्तियाज़ अली, करण जौहर और आदित्य धर जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।

प्रीत का कहना है कि उन्हें ग्रे शेड्स और मजबूत महिला किरदार आकर्षित करते हैं। ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा और ‘फैशन’ में कंगना रनौत के किरदार उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

1001222474

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं प्रीत दत्ता

‘क्वीन ऑफ बंगाल’ की उपाधि से सम्मानित हो चुकीं प्रीत दत्ता आज आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की मिसाल हैं। युवाओं को संदेश देते हुए वह कहती हैं कि खुद पर भरोसा रखें, किसी दबाव में आकर फैसले न लें और अपने सपनों की ओर ईमानदारी से कदम बढ़ाते रहें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + seventeen =