Pratima created history by conquering Mount Everest, Chief Minister congratulated her

माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रतिमा ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

कोलकाता। दार्जिलिंग की सेंट जोसेफ कॉलेज की एनसीसी कैडेट प्रतिमा राय ने इतिहास रच दिया है। वह एनसीसी की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पश्चिम बंगाल की पहली युवती बन गई हैं। मात्र 21 वर्ष की उम्र में यह अद्भुत उपलब्धि हासिल कर प्रतिमा ने ना सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने शनिवार दोपहर ट्वीट में लिखा, दार्जिलिंग के सेंट जोसेफ कॉलेज की कैडेट प्रतीमा राय को हार्दिक बधाई, जो एनसीसी की तरफ से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पश्चिम बंगाल की पहली युवती बनी हैं। यह साहस, दृढ़ निश्चय और युवा शक्ति का सच्चा प्रतीक है।

प्रतिमा दार्जिलिंग की पहाड़ियों के घुम इलाके की रहने वाली हैं। ऊंचे पहाड़ों से घिरे अपने गांव से निकल कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

उनकी इस सफलता को ममता बनर्जी ने “देश के लिए गर्व और आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। एनसीसी में शामिल होकर पर्वतारोहण जैसी कठिन चुनौतियों को स्वीकारना और सफलता के शिखर तक पहुंचना प्रतिमा की हिम्मत और लगन का प्रतीक है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत विजय है बल्कि यह संदेश भी देती है कि परिश्रम और साहस से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  हावड़ा : एक पहल संस्था का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोलकाता हाईकोर्ट ने नामखाना बलात्कार मामले में आईपीएस अधिकारी दमयंती सेन को जांच की निगरानी करने के आदेश दिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *