IMG 20260718

‘प्रतिभा सम्मान 2026’ : सम्मान पाकर खिल उठीं सरोजिनी श्रेष्ठा की मुस्कान

खड़गपुर। मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान का हर पल उनकी मेहनत और सफलता का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। ऐसा ही यादगार अवसर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएफएस सलुआ की छात्रा सरोजिनी श्रेष्ठा के जीवन में आया, जब उन्हें ‘प्रतिभा सम्मान 2026’ समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्रभात खबर के मंच पर आयोजित इस समारोह में सरोजिनी को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

17 जुलाई को आईआईटी खड़गपुर के कालिदास सभागार में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते समय सरोजिनी के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।

सरोजिनी के दादा गोपाल नेवार ने कहा, “यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सरोजिनी ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सम्मान अर्जित किया है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेगी।”

यह भी पढ़ें:  संस्कृत में रचित दिव्य ‘अनुलोम-विलोम काव्य’ ग्रंथ ‘राघवयादवीयम्’

समारोह में सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे कार्यक्रम में मेधा, परिश्रम और उपलब्धियों का उत्सव नजर आया, जिसने विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया।IMG 20260718 WA0000

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।Blood Donation Camp

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) में भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के रेक्टर और डीन प्रो. दिलीप शाह आमंत्रित
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  ईटीएस इंडिया और एलन ग्लोबल ने भविष्य के वैश्विक लीडर्स को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =