Bengal election

बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (डब्ल्यूबीएसईसी) ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को कराने की घोषणा की। हालांकि, अधिसूचना में मतगणना की तारीख का जिक्र नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘108 नगरपालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया आठ मार्च तक संपन्न हो जाएगी।’’

बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के 108 नगर निकायों के चुनाव को चार सप्ताह के लिए टालने का आह्वान किया था। पार्टी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा था कि राज्य में इन दिनों कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ें चिंता बढ़ाने वाले हैं। ऐसे में 27 फरवरी को होने वाले 108 नगर निकायों में नगरपालिका चुनाव को कम से कम चार सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जनवरी में होने वाले निकाय चुनाव को टालने का निर्देश दिया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल : सड़क हादसे में पूर्व रेलकर्मी की मौत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  IND vs AUS: शतक मारने वाले ख्वाजा ने किस पर कसा तंज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *