Police reached actor Saif Ali Khan's house, recreated the crime scene

अभिनेता सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस, क्राइम सीन को किया रीक्रिएट

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह अभिनेता के घर पहुंची और पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान पुलिस अभिनेता पर हमला करने वाले आरोपी को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था? क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सबकुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। उधर, पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के बाद अब पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी।

पुलिस किसी भी आपराधिक घटना की गहन तफ्तीश के लिए आरोपी को उस घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करती है, ताकि पूरी स्थिति को समझा जा सके। इससे पहले फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था।

इसके अलावा, पुलिस ने सैफ के घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:  कोविड नियमों का उल्लंघन: दिल्ली में 19 अप्रैल से आठ नवंबर तक 3.15 लाख लोगों पर जुर्माना

वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है। पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमला करने वाले शख्स मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बता दें कि अभिनेता के घर पर एक चोरी से घुसने वाले शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किए थे। इसके बाद घायल अवस्था में सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। उनकी सर्जरी सफल रही। इस संबंध में उनकी टीम ने ही जानकारी दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  शिवजी की पूजा किस दिशा में बैठ कर करना चाहिए?

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  टैरिफ वार - ट्रंप ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ ठोका- चीन ने यूएस से लड़ाई में भारत से मदद मांगी

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nine =