Police clearance certificate will now be available online in Bengal

बंगाल में अब ऑनलाइन मिलेगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

  • कहीं से भी किया जा सकेगा आवेदन  

कोलकाता (न्यूज़ एशिया) : पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन के तरफ से शुरू की जाएगी है। अभी तक पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट कोलकाता पुलिस कमिश्नरेट और विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा ही ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा था।

पश्चिम बंगाल पुलिस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट केवल मैनुअल प्रक्रिया से ही मिलता है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। आम लोगों को ये सर्टिफिकेट हासिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पश्चिम बंगाल सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त पहल में पश्चिम बंगाल के आम लोगों के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन लॉन्च किया गया है। 

वेबसाइट लिंक PCC.WB.gov.in है और इसको पश्चिम बंगाल पुलिस की वेबसाइट पर भी साझा किया गया है। आवेदन के 72 घंटे से एक सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। यह आवेदन पश्चिम बंगाल या पश्चिम बंगाल के बाहर से ऑनलाइन किया जा सकता है। हालांकि ऑनलाइन माध्यम शुरू हो चुका है, लेकिन मैन्युअल माध्यम भी प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  हांसखाली सामूहिक दुष्कर्म, हत्या मामले में सीबीआई ने 3 को किया गिरफ्तार

केवल पासपोर्ट के लिए ही नहीं, विदेश में काम करने के लिए पश्चिम बंगाल में विभिन्न नौकरियों के लिए भी यह प्रमाणपत्र आवश्यक है। पश्चिम बंगाल पुलिस अगले एक से दो सप्ताह में यह सेवा शुरू करने जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुकेश कुमार जैन आईपीएस, आईजीपी ट्रैफिक,  सुप्रीम सरकार,  आईजीपी, दक्षिण बंगाल और  अजय कुमार एडीजी एवं आईजीपी (मुख्यालय), पश्चिम बंगाल उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम के लिए तीसरे लिंग वर्ग में 500 छात्रों ने पंजीकरण कराया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  बंगाल मवेशी तस्करी मामला | सीबीआई ने बीरभूम से 2 और चावल मिल मालिकों को तलब किया
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *