विधाननगर : नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर में विधाननगर सिटी पुलिस ने कोलकाता  में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और उनमें से एक का अपहरण करने के प्रयास के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, घटना राजारहाट इलाके के सिखरपुर में एक बालिका गृह के पास 20 फरवरी को हुई। इस दिन एक एसयूवी में सवार चार लोगों ने दो लड़कियों से छेड़छाड़ की। घर लौट रहीं दो में से एक लड़की को आरोपियों ने अगवा करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस एसयूवी को भी जब्त कर लिया जिसका कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस शिकायत में बताया गया है कि आठवीं कक्षा की दो लड़कियां साइकिल से घर लौट रही थीं। आरोपियों ने कार लेकर उनका रास्ता रोका और छेड़खानी करने लगे। उन्होंने कथित तौर पर कार के अंदर उन लड़कियों में से एक का अपहरण करने की कोशिश की। किसी तरह दोनों बच्चियां मौके से भागने में सफल रहीं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चोरों ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की और फिर उसका रेप किया। इससे पहले उत्तर बंगाल के मालदा जिले में एक 51 वर्षीय महिला बेबी बीबी की शेखपुरा गांव में हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *