सुधीर श्रीवास्तव, खगड़िया । बिहार के खगड़िया जिले में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हरिपुर गाँव में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के तत्वाधान में कविता – कानन साहित्य कला मंच के द्वारा भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के कई जिलों के कवियों ने काव्यपाठ किया। भागलपुर नवगछिया के आंचलिक गीतकार सह कवि विनय दर्शन के गीतों ने समां बांधा। वहीं मुंगेर के वरिष्ठ कवि विजेता मुदगलपुरी और भागपुर जिले वरिष्ठ कवि डॉ. मनोज माही के गीतों ने भी जमकर तालियाँ बटोरी।

युवा नवांकुर कवि सोनू कुमार की रचना को भी बेहद पसंद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कविता-कानन साहित्य कला मंच के राष्ट्रीय सह वरिष्ठ लेखक अध्यक्ष कुमार धनंजय सुमन, शिक्षिका सह लेखिका बबिता कुमारी, वरिष्ठ उपन्यासकार रवीन्द्र नाथ ठाकुर, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्राचार्य ऋषि कुमार रमण, पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी सह समाजसेवी निर्धन ठाकुर, हरिपुर मुखिया, सरपंच एवं जिला पार्षद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम बबिता कुमारी के द्वारा स्वागत गीत गाया गया।

कार्यक्रम में कुमार धनंजय सुमन, बबीता कुमारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, विनय दर्शन, विजेता मुदगलपुरी, मनोह माही, मुल्कराज आनंद, सोनू कुमार के अलावा कई कवियों/कवयित्रियों के द्वारा काव्यपाठ किया गया। सभी कवियों/कवयित्रियों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋषि कुमार रमण, निर्धन ठाकुर, नवीन कुमार, ललन कुमार समेंत हरिपुर गांव के युवाओं द्वारा सराहनीय सहयोग किया गया।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 + twenty =