IMG 20220926 WA0005

हिन्दी पखवाड़ा के तहत बेटी दिवस एवं महालया के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम की काव्य गोष्ठी संपन्न

कोलकाता । हिंदी पखवाड़ा, बेटी दिवस एवं महालया के शुभ अवसर पर, राष्ट्रीय कवि संगम – मध्य कोलकाता द्वारा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में एक दमदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका कुुल संयोजन एवं संचालन किया सौमि मजुमदार ने। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिकेश राय एवं श्यामा सिंह तथा प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह एवं प्रांतीय मंत्री बलवंत सिंह ‘गौतम’ की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देवी दुर्गा की वन्दना के साथ जिला महामंत्री स्वागता बसु ने की।

उसके बाद सभी उपस्थित रचनाकारों ने हिंदी, बेटी एवं माँ दुर्गा पर अपनी विशिष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर महालया के पावन दिवस को पुनीत एवं यादगार बना दिया। हिंदी की वर्तमान दुर्दशा पर बोलते हुए डॉ. गिरधर राय ने कहा कि अंग्रेजों ने दो सौ सालों में उतना नुकसान नहीं किए जितना नुकसान अंग्रेजी में रूचि रखने वालों ने किया। वरिष्ठ कवयित्री श्यामा सिंह ने अपनी रचना ‘मेरी झोली में भरे हैं ढेर सारे आस्थाओं के बीज’ सुनाकर देवी दुर्गा को भाव पुष्प चढ़ाए तो जिला संरक्षक उमेश चंद तिवारी ने भी भगवान् श्री कृष्ण पर भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें:  संस्था एक पहल ने किया 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

एक ओर स्वागता बसु ने अपनी ग़ज़ल ‘जो नगमों की तहरीर दूँ, मुझमें है वो बात कहाँ’ सुनाकर शाम को रूहानी बनाया तो युवा कवि देवेश मिश्र ने ‘हमने अज्ञान के अन्धकार में ज्ञान प्रकाश जलाया है’ सुनाकर सभी में ऊर्जा का संचार कर दिया। बेटी पर एक ओर रामाकांत सिन्हा की रचना ‘जाने किसने रीत बनाई, बेटी नहीं होती है पराई’ सबके अंतर्मन को छू गयी तो वहीं राम पुकार सिंह ने बेटियों पर गजल सुनाते हुए, बेटियों को युग युग की पहचान बताया और सौमि मजुमदार ने माँ को समर्पित कविता ‘माँ मुझे सहलाती हो बड़े प्यार से’ सुनाकर वात्सल्य रस बिखेर दिया।

इनके अलावा जिन विशिष्ट रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया उनके नाम हैं – हिमाद्रि मिश्र, रीमा पांडे, चंद्रिका प्रसाद ‘अनुरागी’, डॉ. अरविन्द मिश्रा, आलोक चौधरी, पुष्पा साव, विष्णुप्रिया त्रिवेदी, दीपा ओझा, रेहान पठान, मौसमी प्रसाद, मिंकू एवं काजल शाह। अंत में जिलाध्यक्ष रामाकांत सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर इस अभूतपूर्व कार्यक्रम को सुसम्पन्न किया।IMG-20220926-WA0004

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ग्लोबल इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता सम्पन्न

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  लौकिक - अलौकिक" वाश चित्रकार राजेन्द्र प्रसाद की एकल प्रदर्शनी
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *