राष्ट्रीय कवि संगम दक्षिण हावड़ा द्वारा धूमधाम से मनाई गई काव्यात्मक रामनवमी

हावड़ा। राष्ट्रीय कवि संगम (दक्षिण हावड़ा) के द्वारा राम जन्मोत्सव पर एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन तरंग माध्यम के द्वारा संपादित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधिर राय जी ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामा सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई वहीं प्रांतीय सह महामंत्री बलवत सिंह गौतम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसकी प्रस्तुति राष्ट्रीय कवि संगम (दक्षिण हावड़ा) की अध्यक्ष हिमाद्रि मिश्र ने दी। दक्षिण हावड़ा इकाई की महामंत्री नीलम झा ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मानित अतिथियों में हनुमानगढ़ राजस्थान से जुड़े साहित्यकार पत्रकार गोपाल झा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

काव्यधारा का प्रारंभ श. प्रणति ठाकुर की भक्तिपूर्ण रचना “हे हरि हर लो मन की पीड़ा” से हुई। उनके समधुर गायन ने ऐसा समा बांधा कि उसके बाद एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों हुई। विजय इस्सर जी ने “सियावर राम का जीवन चरित आदर्श बन जाय” गजल सुनाया तो रंजना झा ने “कहां है राम” पर अद्भुत प्रस्तुति दी। दिल्ली से जुड़ी रीना रंजन ने भी राम जी पर अपने भावों को गाकर सुनाया।

नीलम झा ने राम जी की ससुराल मिथिला वासियों का राम जी के संबंध में कैसे भाव थे इस पर अपनी प्रस्तुति दी। स्वागत बसु की रचना “मेरे राम” भी सराहनीय थी। रामाकान्त सिन्हा जी ने सदा की भांति बहुत ही अच्छी रचना राम जी पर सुनाई। कवियों में कमल पुरोहित, पुनीत अग्रवाल, पुष्पा मिश्र ने भी अपनी अपनी रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

श्यामा सिंह, हिमादि मिश्र सभी की रचनाएं बहुत ही स्तरीय रहीं। कार्यक्रम में श्रोता के रूप में रेखा रजक भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने रामजी पर कुंडलिया तो सुनाई साथ ही नववर्ष पर अपनी एक रचना सुनाई। उनके द्वारा सभी की प्रस्तुतियों पर सकारात्मक समीक्षा भी की गई जिससे रचनाएं और कार्यक्रम दोनों ही बेहतर हो सकें।

प्रांतीय सह महामंत्री बलवंत सिंह ने अपने वक्तव्य में रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए राम को विभिन्नता में एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से राम का उद्दाम चरित्र पूरे भारत वर्ष को जोड़ने में अहम् भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संयोजन रंजना झा और कार्यक्रम कुशल संचालन हिमाद्रि मिश्र ने किया। अंत में विजय इस्सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + fourteen =