बंगाल में माँ दुर्गा का आगमन
बीत गया है, सावन ।
अब आ गया है, महीना पावन ।।
छा रहा खुशियों का बादल ।
झूम उठा है फूलों का दल ।।
चारों ओर खिल गया है काश फूल ।
हरने को सबके शूल ।।
बज रहा ढोल-ढाँक और गान ।
माँ के आने का हो रहा आह्वान।।
साल भर का इंतजार ।
लेकर मन में उमंगे हजार ।।
चारों ओर पूजा का बाजार ।
आ गया खुशियों का त्योहार।।
जगह-जगह सज रहा है भव्य पंडाल ।
माँ के आगमन से झूम उठा बंगाल ।।
लग गई नौ दिन का मेला ।
दसवें दिन विसर्जन की बेला ।।
फिर एक वर्ष प्रतीक्षा के बाद।
पुनः माँ लायेंगी खुशियों की सौगात ।।
दुर्गा पूजा है कलकत्ते की शान।
दुर्गोत्सव से है बंगाल की पहचान ।।
प्रीति कुमारी साव


