।।वक्त-वक्त की बात है।।
गोपाल नेवार ‘गणेश’
पहले-पहले लोग प्रवेश द्वार में
अतिथि देवो भव: लिखते थे,
फिर समय में परिवर्तन हुआ
तो शुभ-लाभ लिखना शुरू किया,
ज्यों-ज्यों समय बीतता गया
तब आपका स्वागत है लिखने लगा,
जब कलियुग ने दस्तक देना शुरू किया
तो गेट पर कुत्तों से सावधान लिखने लगा,
अब इन सारी लिखी हुई बातों को हटाकर
घर-घर पर सीसी कैमरा लगा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

