IMG 20260226 WA0037

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 खड़गपुर में ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

तृतीय चरण में 310 विद्यालयों को प्रदान किए गए 1380 फुटबॉल

खड़गपुर। रेल नगरी खड़गपुर अंतर्गत रेलवे सेटलमेंट क्षेत्र स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, खड़गपुर में गुरुवार को ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केविएस के खड़गपुर संकुल प्रभारी सह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो वायु सेना स्थल, कलाईकुंडा के प्रचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने दोपहर 3:00 बजे गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

विद्यालय की ओर से अतिथि का ‘ग्रीन वेलकम’ (पौधा भेंट कर) किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य संग्राम बनर्जी ने आगत अथितियों का स्वागत करते हुए खेल के महत्व और विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया किया।

मुख्य अतिथि अभिषेक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि जीवन कौशल सीखने का भी एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने भारत को फुटबॉल का पावरहाउस बनाने के ‘विज़न 2047′ के संकल्प को भी दोहराया। फुटबॉल फॉर स्कूल’ योजना के तहत राज्य के 11,847 स्कूलों में 88,113 फुटबॉल वितरित किए जाने का लक्ष्य है।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-दो को 6866 फुटबॉल 1003 विद्यालयों को वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 5477 फुटबॉल 693 विद्यालयों को वितरित किए जा चुके हैं।

आज वितरण के तृतीय चरण में 1380 फुटबॉल 310 विद्यालय को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन हिजली हाई स्कूल और पीएम श्री केवी नंबर-2, खड़गपुर के बीच एक प्रतीकात्मक फुटबॉल मैच के साथ हुआ।

किक-ऑफ करते हुए मुख्य अतिथि ने मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 7 =