KVS

पीएम श्री केवी नंबर 2 खड़गपुर में विद्यार्थी परिषद का गठन

खड़गपुर ब्यूरो | 27 जुलाई 2026: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 खड़गपुर में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री संग्राम बैनर्जी ने स्कूल कैप्टन क्रमशः बालक-बालिका (प्रसन्ना पटनायक, पी एस लिखिता), स्कूल वाइस कैप्टन (डी के नायक, जिया गोप) और स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन (अभिजीत दास, विशेषता यादव) के नाम की घोषणा की तथा बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से सबका स्वागत किया।


चार सदनों का गठन

विद्यालय में रचनात्मक अधिगम क्रियाकलाप (CLA) के लिए चार सदन बनाए गए हैं जिनके नाम क्रमशः सुभाष सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन हैं। सभी सदनों में हाउस कैप्टन बालक-बालिका, हाउस वाइस कैप्टन बालक-बालिका, हाउस सीएलए कैप्टन बालक-बालिका, हाउस स्पोर्ट्स कैप्टन बालक-बालिका बनाए गए हैं।

  • सुभाष सदन के सदन प्रभारी: श्री उकील मुर्मू (लाइब्रेरियन)
  • टैगोर सदन की सदन प्रभारी: श्रीमती रफत परवीन (टीजीटी सामाजिक विज्ञान)
  • अशोक सदन: सुश्री स्नेहा विश्वास (टीजीटी विज्ञान)
  • रमन सदन की सदन प्रभारी: सुश्री संयुक्ता शुक्ला (टीजीटी विज्ञान)
यह भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर की राजभाषायी निरीक्षण में सराहनीय प्रस्तुति

सभी सदन प्रभारियों ने अपने सदन के सदस्यों को प्राचार्य संग्राम बैनर्जी के साथ बैज एवं सैश प्रदान किया।

Student Council Formed at PM SHRI KV No. 2 Kharagpur; Prasanna Patnaik and P.S. Likhita Become School Captains


प्राथमिक विभाग में भी कैप्टन चुने गए

प्राथमिक विभाग में भी सीएलए की गतिविधियों को आयोजित करवाने हेतु चारों सदनों से चार बालक तथा चार बालिकाओं को हाउस कैप्टन के रूप में चुना गया और उन्हें भी प्राचार्य संग्राम बैनर्जी के साथ मुख्य अध्यापिका श्रीमती रत्ना बसु ने बैज एवं सैश प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने-अपने सदन के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई और करतल ध्वनि से सबका स्वागत किया। विद्यालय की नवनियुक्त कैप्टन पी एस लिखिता ने सभी विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा प्राचार्य संग्राम बैनर्जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।


निष्कर्ष: इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती हिमानी मेहता, मुख्य अध्यापिका श्रीमती रत्ना बसु, सीएलए प्रभारी जयशंकर प्रसाद, विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद का यह गठन विद्यालय में नेतृत्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें:  श्री जैन विद्यालय हावड़ा बालिका और बालक विभाग का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमले का जताया विरोध, किया प्रदर्शन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =