खड़गपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (एएफएस) सलुआ के विद्यार्थियों ने शनिवार को झाड़ग्राम स्थित प्रसिद्ध कृष गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर दिनभर मनोरंजन और सीख से भरपूर अनुभव प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस एजुकेशनल एक्सकर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण के बीच विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हरीभरी वादियों से घिरा कृष गार्डन बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जहां उन्होंने खेलों के साथ-साथ आपसी सहयोग और अनुशासन का भी अनुभव किया।
भ्रमण के दौरान छात्रों के लिए स्नैक्स और स्वादिष्ट लंच की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे बच्चे पूरे दिन ऊर्जावान और प्रसन्न नजर आए। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इससे न केवल पढ़ाई के तनाव से राहत मिलती है, बल्कि बच्चों को प्रकृति और सामाजिक व्यवहार को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है। इस सफल आयोजन से छात्र-छात्राएं बेहद खुश दिखे और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

