IMG 20250804 WA0039

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर की राजभाषायी निरीक्षण में सराहनीय प्रस्तुति

खड़गपुर। डॉ. विचित्र सेनगुप्त, उपनिदेशक (कार्यान्वयन), पूर्व क्षेत्र, कोलकाता एवं डॉ. राजीव रावत, सदस्य सचिव, नराकास खड़गपुर ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर का राजभाषा निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल का स्वागत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा गरिमामय ढंग से किया गया। प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक ने ग्रीन पॉट भेंटकर तथा उत्तरीय पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

निरीक्षण के दौरान राजभाषा से संबंधित कार्यालयीन कार्यों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें उपस्थिति पंजिका, आवक-जावक रजिस्टर, कार्य साधक एवं प्रवीणता सूची, सेवा पुस्तिका प्रविष्टियाँ, रबर मोहरे, हिंदी पुस्तकों की खरीद पर व्यय विवरण, विज्ञापन, तथा विद्यालय की अन्य उपलब्धियाँ सम्मिलित रहीं।

मनीष शर्मा ने प्रभावशाली पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की राजभाषा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. मनीषा शर्मा, नीलिमा कुमारी, सुरेश चंद्र दास, सत्यानन्द माझी (प्रधानाध्यापक) सहित अनेक शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं निरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

डॉ. सेनगुप्त ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे राजभाषा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा इसे निरंतर गति देने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्राचार्य को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सशक्त नेतृत्व में विद्यालय में राजभाषा का प्रभावी एवं अनुकरणीय क्रियान्वयन हो रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के समन्वयक मुकीन खान द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश चंद्र दास ने करते हुए सभी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि यह विद्यालय “हिंदी संवाद-प्रयोग” के प्रभावशाली प्रयासों के चलते राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजभाषा के यश को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित कर चुका है। इस प्रकार के निरीक्षण कार्यक्रम देश में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग एवं संवर्धन को बल प्रदान करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =