Budget Session of Parliament

बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पीएम अलीपुरद्वार जिले में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसमें सरकारी कार्यक्रम के अलावा पीएम अलीपुरद्वार के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सरकारी कार्यक्रम में वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इधर, पीएम के आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

गुरुवार को प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती, महासचिव दीपक बर्मन और अलीपुरद्वार के सांसद मनोज तिग्गा ने अलीपुर के परेड ग्राउंड का दौरा किया, जहां पीएम की जनसभा होगी। इस दौरान जिला भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित थे।

मालूम हो कि बंगाल में अगले साल की ही शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है।

प्रधानमंत्री का बंगाल दौरा विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम में बंगाल और अन्य राज्यों के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =