3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान, जाने संबोधन की मुख्य बातें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल यानी 15 अप्रैल को सरकार लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगी। पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि वो लॉकडाउन का पालन करें और जहां हैं वहीं रहें। उन्होंने कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में जनता का साथ माँगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर लॉकडाउन का पालन ठीक से किया जाएगा तो हो सकता है कि 20 अप्रैल के बाद कुछ मोहलत दी जाए लेकिन उन्होंने कहा कि ये छूट भी बहुत सारी शर्तों के साथ होगी।

मोदी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के बाद पहले से भी ज़्यादा सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि कठोरता और ज़्यादा बढ़ाई जाएगी। मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, इसका मुल्यांकन लगातार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोग लॉकडाउन के कारण बहुत कष्ट सह रहे हैं। उन्होंने लोगों के त्याग की सराहना की। मोदी ने कहा कि अगर समय पर कदम नहीं उठाया जाता तो हालात और ख़राब होते।

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग से इस महामारी को क़ाबू पाने में बहुत मदद मिली है।  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि लॉकडाउन कुछ दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है. कोरोना के खिलाफ देश की जंग में ये चौथा मौका है जब पीएम मोदी देश को संबोधित किया। बता दें कि लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के किसी ऐलान के पहले ही महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा समेत कई राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था।

पीएम संबोधन की मुख्य बातें…

 – भारत में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया गया।

– लॉकडाउन को लेकर कल यानी 15 अप्रैल को कुछ गाइडलाइन जारी की जाएगी।

– 20 अप्रैल तक हर राज्य को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा।

– जहां नया मामला नहीं होगा, वहां 20 अप्रैल से छूट दी जाएगी।

– घर से बाहर निकलने के नियम बहुत सख्त होंगे।

– चुनिंदा जगहों पर गरीब लोगों को कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी।

– देश में 220 लैब काम कर रही हैं।

– देश में फिलहाल 1 लाख से ज्यादा बेड तैयार हैं।

– पहले से ज्यादा सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन।

 -हॉटस्पॉट की आशंका वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाएगी।

– देश में राशन से दवा तक पर्याप्त भंडार मौजूद।

– जिन्हें पुरानी बीमारी है उनका खास ख्याल रखना होगा।

– मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखना है।

– 3 मई यानी दूसरे चरण में 19 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन।

– किसी को नौकरी से ना निकाला जाए।

– घर पर बने फेस कवर या फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

– इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के सुझावों को अमल में लाएं।

– आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें, दूसरों को भी प्रेरित करें।

– भारत ने समय पर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू की।

– हमने वक्त रहते 21 दिन के लॉकडाउन का फैसला किया।

– 550 मामले आते ही देश में लॉकडाउन लगाया गया।

– दुनिया के बड़े-बड़े देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर।

– लॉकडाउन में लोग सादगी से अपने त्योहार मना रहे हैं।

– भारत ने समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं किया।

– जब 100 मरीज हुए तो आइसोलेशन का इंतजाम किया गया।

– देशवासियों की जान से बढ़कर कोई चीज नहीं।

– राज्य सरकारों ने भी बहुत जिम्मेदारी से काम किया है।

– लॉकडाउन और दूरी बनाए रखने से काफी मदद मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *