खड़गपुर। आईआईटी खड़गपुर, 9 दिसंबर 2025, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 आईआईटी खड़गपुर राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में कोलकाता संभाग के केंद्रीय विद्यालयों से लगभग 300 छात्र-छात्र-छात्राएँ 76 अनुरक्षण शिक्षक एकत्र हुए, जो इस वर्ष की थीम, “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” एवं सात उप विषय पर से जुड़ी अभिनव परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन कोलकाता संभाग के सहायक आयुक्त संजीव सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 रेलवे कॉलोनी के प्राचार्य सुदीप मंडल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 रेलवे कॉलोनी खड़गपुर की प्राचार्य संदीप मंडल और आईआईटी खड़गपुर के सम्मानित संकाय सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीप प्रज्वलित कर प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्राचार्या रिकिशा भौमिक ने ग्रीन पॉट, उत्तरीय और स्मृति चिन्ह् देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंगलाचरण और स्वागत गायन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्य रिकिशा भौमिक ने अपने अतिथि भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव सिन्हा ने प्रतिभागियों से ज्ञान और नवाचार की खोज जारी रखने का आग्रह किया विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ाव देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की अति आवश्यकता है।
प्रदर्शनी में विज्ञान परियोजनाओं और मॉडलों की एक श्रृंखला है जो भाग लेने वाले छात्रों की अभिरुचि और समर्पण को दर्शाती है। यह कार्यक्रम प्रौद्योगिकी में स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालता है और भविष्य के वैज्ञानिकों को वैश्विक चुनौतियों में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
साथी मजूमदार, एन.डी. सामंत प्रधानाध्यापक, एस.माझी, तपन कर, महेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः हिंदी, अंग्रेज़ी में मुकीन खान पीजीटी हिंदी और जीनिया मलिक टीजीटी अंग्रेजी ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



