Plain crash

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

यारोस्लाव। रूस में रियाजान शहर के समीप एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चारर लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शूक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रियाजान के मिखाइलोवस्कॉय रोडवे के पास विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहा उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

यूक्रेन, रूस से अनाज के एक साथ निर्यात के पक्ष में गुटेरेस :  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन और रूस से एक साथ अनाज का निर्यात किये जाने की वकालत की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि गुटेरेस ने यूक्रेन और रूस से एक साथ अनाज के निर्यात के सौदे को लेकर बात की है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सुझाव दिया था कि अनाज निर्यात का सबसे आसान और कम खर्चीला मार्ग बेलारूस के माध्यम से है, हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने हाल के दिनों में बेलारूस मार्ग के बारे में कोई बात नहीं की है।

वहीं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि गुटेरेस के दृष्टिकोण से खाद्य संकट गहराता जा रहा है और विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए समस्याएं पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह (गुटेरेस) शुरू में अनाज के निर्यात को पहले यूक्रेन और फिर रूस से बाहर करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =