नेपाल। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यती एयरलाइंस के विमान का भयानक हादसा हो गया है। रविवार को लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। उस 72 सीटों वाले विमान में कुल 68 यात्री और 4 फ्लाइट अटेंडेंट थे। जानकारी मिली है कि यात्रियों में 10 भारतीय भी शामिल थें। घटना में अब तक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई। घटना के तुरंत बाद, हवाईअड्डा अग्निशमन दल दुर्घटनाग्रस्त विमान के राहत कार्य लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान के अंदर से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here