सीतामढ़ी, 28 अगस्त 2025 — कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता होशियार है, कटे वोट फिर जोड़े जाएंगे”, और आरोप लगाया कि 65 लाख वोट गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के काटे गए हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें गरीबों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संविधान की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि “यह कोई मामूली किताब नहीं, यह हमारे अधिकारों की पवित्र किताब है”।
“अगर वोट का अधिकार चला गया, तो गरीबों के पास कुछ नहीं बचेगा। हम सब मिलकर इसे बचाएंगे।” — राहुल गांधी
इस यात्रा के दौरान उन्होंने जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और जनता से अपील की कि वे अपने वोटर लिस्ट में नाम की पुष्टि करें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहें।
बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई। गुरुवार को राहुल गांधी जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

