मौत की घटनाओं पर फैलाई जा रही अफवाहें, परिवार को गुमराह करने की कोशिश

कोलकाता : बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपरा क्षेत्र में एक ल6के और एक किशोरी की ‘‘अप्राकृतिक’’ मौत के बारे में मृतकों के परिवारों को ‘‘गुमराह करने’’ और साक्ष्यों से छे6छा6 करने और छुपाने के उद्देश्य से अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पोत मार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि उनकी मौत जहर के कारण हुई थी और उनके शरीर के बाहरी या भीतरी हिस्सों पर घाव के कोई निशान नहीं थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार की रात ट्वीट किया, ‘‘इस्लामपुर पुलिस अंतर्गत जिले के चोपरा क्षेत्र में दो युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की घटना पर कुछ लोग अब भी अफवाहें फैला रहे हैं। किशोर और किशोरी, दोनों की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत जहर के कारण हुई और दोनों में से किसी के शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्सों पर घाव के निशान नहीं थे।

साक्ष्य के साथ छे6-छा6 करने और छुपाने के उद्देश्य से अपना हित साधने के लिए कुछ लोग मृतकों के परिजनों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोग कानून व्यवस्था को चुनौती देने के लिए साजिश की कहानी रच रहे हैं और इसके लिए वह ऐसी बातें फैला रहे हैं जो पूरी तरह झूठ है। राज्य की पुलिस ने लोगों से ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

पुलिस ने कहा, ‘‘लोगों से अनुरोध है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। पश्चिम बंगाल पुलिस शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी घटना या आवश्यक जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। किशोरी का बलात्कार और हत्या का आरोप लगाते हुए 19 जुलाई को भी6 ने जिले में हंगामा किया था और राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कई पुलिस वाहनों और सरकारी बसों को आग लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *