IMG 20250826 WA0029

मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन पेंशनर्स ने सौंपा आयुक्त प्रतिनिधि को

उज्जैन। प्रांतीय निकाय के आव्हान पर दिनांक 26 अगस्त 2025 मंगलवार को प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन उज्जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव अनुराग जैन के नाम संबोधित 2 ज्ञापन आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन को प्रेषित किया।

पेंशनर्स कोठी रोड़ उज्जैन स्थित प्रशासनिक संकुल के समीप एकत्रित हुए। वहां से कतारबद्ध होकर रैली निकालते तथा नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक संकुल पहुंचे। वहां आयुक्त प्रतिनिधि प्रज्ञा गीते तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन वाचन अशोक दुबे जिला अध्यक्ष ने किया।

एकत्रित पेंशनर्स को कैलाश चंद्र राठौर, सत्यपाल सिंह सिकरवार, सतीश शर्मा, दिनेश सोलंकी एवं शमशेर सिंह तोमर ने संबोधित किया। एक ज्ञापन में जिला एवं संभागीय पेंशन कार्यालयों को समाप्त करने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने एवं अन्य ज्ञापन में 6 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने कि मांग दोहराई गई है।

जिसमें प्रमुखत: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 परिशिष्ट 6 को समाप्त करने, 2 प्रतिशत मंहगाई राहत 1 जनवरी 2025 से स्वीकृत करने, पिछले समस्त अवशेष एरियर भुगतान करने।

35 वर्ष के सेवाकाल पर चतुर्थ समयमान वेतनमान कर्मचारियों एवं शिक्षकों तथा पेंशनर्स को स्वीकृति, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पेंशनर्स की अर्जित अवकाश नगदीकरण स्वीकृत करने सहित 6 मांग की गई है।

यह भी पढ़ें:  गाजन उत्सव को लेकर जलपाईगुड़ी की गलियों में घूम रहे देवी-देवता

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन के अलावा विधुत पेंशनर्स एसोसिएशन, भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों की सहभागिता रही।

इसके पूर्व पेंशनर्स ने बालोद्यान विक्रम कीर्ति मंदिर में वृक्षारोपण कर आम, जामुन, बादाम सहित फलदार पौधों का रोपण किया। अंत में आभार प्रदर्शन राणा प्रताप सिंह तोमर ने किया।

आज के अवसर कोमल भुतड़ा, महेश कांत व्यास, मंजुलता भाटी, चंद्रशेखर जोशी, राणा प्रताप सिंह तोमर, सत्यपाल सिंह सिकरवार, आनंदी मौर्य, आभा श्रीवास्तव, सुशीला साठे, सुनीता उपाध्याय, करूणा अवस्थी, मनोहर सूर्यवंशी, रामदयाल शर्मा, एस.के.रावत, सुनील भट्ट, नरेन्द्र कुमार शर्मा, स्वर्णरेखा नागर, महेश उपाध्याय, डॉ. प्रभु चौधरी,

नरेन्द्र कुमार लंजवार, कैलाश लाहोरिया, रमेशचन्द्र सेदीवाल, मिश्रीलाल पोरवाल, राजेश नाहर, टी.के. चौहान, सुधीर जोशी, डॉ. प्रकाश चन्द्र लोहनी, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. अजित सिंह गोर, जयप्रकाश जीनवाल, नारायण वैध, एम.एल. मालवीय, एल.आर. बिजोलिया, सेजमल कछवाय, घनश्याम जोशी, राधेश्याम जोशी, सुनील कुमार वर्मा,

लोकेन्द्र व्यास, कैलाश सैनी, दिनेश सक्सेना, मधुसूदन सेवारिक, पुष्कर राज निगम, कैलाश सिंह रघुवंशी, भगवान उपाध्याय, गिरीश सक्सेना, श्रीराम श्रीवास्तव, संदीप व्यास, श्रीकृष्ण निगम सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ. स्वामीनाथ पांडेय मिडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें:  मित्र कंपाउंड उन्नयन समिति के सांस्कृतिकोत्सव संपन्न

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  एओआरएन कोलकाता चैप्टर का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + four =