कोलकाता : पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ से कम से कम पांच लोगों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद आरोपियों को ‘न्यू टाउन’ स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।
हत्या के एक मामले का दोषी चंदन मिश्रा बिहार के बक्सर जिले का निवासी था और वह पैरोल पर जेल से बाहर था। पटना के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बंदूकधारियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

