खड़गपुर। निखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) की पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के बेलदा क्षेत्रीय शाखा की पहल पर छात्रों की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता देउली सुधीर हाई स्कूल में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देउली सुधीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बेलदा क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य प्रदीप माजी ने की। आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। 10 स्कूलों से कुल 122 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में भाग लिया।
बेलदा क्षेत्रीय शाखा के नेतृत्व, सदस्य, यूनिट स्तर के शिक्षक सदस्य, अभिभावक और प्रतियोगी मिलाकर लगभग 250 लोगों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
एबीटीए खड़गपुर महकमा शाखा के सचिव प्रभाष रंजन भट्टाचार्य और अन्य नेता उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और देउली सुधीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन घोषित किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

